लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की, आप एवं सपा ने दिया समर्थन

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:06 IST

Open in App

नोएडा, 20 दिसंबर पूर्व में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में बढ़ोत्तरी सहित कई मांगों को लेकर यहां किसानों के एक समूह ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अपने विरोध-प्रदर्शन के तहत सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह दिन के दौरान धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उनका मुद्दा संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन दिया, जो पिछले चार महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) के नेता सुखवीर पहलवान उर्फ ​​सुखवीर खलीफा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से नोएडा के 81 गांवों के निवासी अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष अपनी आवाज उठा रहे हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

पहलवान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, मेरे सहित 10 लोगों ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।’’

प्रदर्शनकारियों में नोएडा के अन्य गांवों सदरपुर, बहलोलपुर, गेझा, बरोला, सोरखा और सरफाबाद के निवासी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चल रहा प्रदर्शन पिछले कई वर्षों में नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित उनकी जमीन के लिए मुआवजे में वृद्धि और उनकी जमीन के 10 प्रतिशत आकार के एक भूखंड की मांग को लेकर है।

आप प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस बीच संजय सिंह पार्टी समर्थकों और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ दिन में धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें समर्थन दिया। निगम ने कहा, ‘‘आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंह ने नोएडा के किसानों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।’’

बीकेपी के सुखवीर पहलवान ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोन आया था और उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया है।

इस मुद्दे पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos