लाइव न्यूज़ :

किसानों की गिरफ्तारी और लौह अयस्क खदान के विरोध में ग्रामीणों ने की सड़क जाम

By भाषा | Updated: December 5, 2020 15:00 IST

Open in App

नारायणपुर, पांच दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में ग्रामीणों ने छह किसानों को नक्सली होने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने और क्षेत्र में लौह अयस्क खदानों के विरोध में बृहस्पतिवार से सड़क जाम कर दी।

नारायणपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के अंतर्गत धौड़ाई गांव के पास ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दी है और जिला प्रशासन उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है।

सड़क पर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने जिले के काडेमेटा गांव से छह किसानों को नक्सली होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें रिहा किया जाए।

ग्रामीण छोटे डोंगर क्षेत्र के आमदई घाटी में प्रस्तावित लौह अयस्क खदानों का भी विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी मांगें जिला प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना चाह रहे हैं।

क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पिछले माह काडेमेटा गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग बिछाई थीं।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने पल्ली बारसुर मार्ग पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 18 बारूदी सुरंगें बिछाई थीं।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि उन्होंने बारूदी सुरंग लगाने का प्रशिक्षण भी लिया है।

गर्ग ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क किया और नक्सलियों के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि वह जेल में हैं तथा उनके परिजन नियमों के तहत उनसे मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने तीन दिसंबर को काडेमेटा पुलिस शिविर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया, बाद में अन्य ग्रामीण छोटेडोंगर में एकत्र हुए और धौड़ाई पहुंच गए और वहां उन्होंने सड़क को जाम कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग चार हजार की संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद हैं। पुलिस ने उनके लिए पीने के पानी आदि की व्यवस्था की है।

इधर नारायणपुर के जिलाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन से नहीं मिले हैं।

सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि ग्रामीण आमदई घाटी में लौह अयस्क खदान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके प्रदर्शन के कारणों के बारे में सही जानकारी नहीं मिली है और उनके प्रतिनिधियों ने अभी तक जिला प्रशासन से बातचीत नहीं की है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण शनिवार सुबह तक बात करने के लिए तैयार नहीं थे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को वहां भेजा गया है तथा उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है, जब उनसे बात हो जाएगी तब इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी मिली है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने शुक्रवार को धौड़ाई क्षेत्र का दौरा किया था तथा ग्रामीणों से उनकी मांगों के संबंध में बातचीत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल