लाइव न्यूज़ :

शिवाजी की प्रतिमा हटाने पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:31 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा के स्थानांतरण का विरोध कर रहे ग्रामीणों द्वारा पथराव करने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के मुक्ताईनगर क्षेत्र के निमखेड़ी में सोमवार रात को एक सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के दो फुट ऊंची एक प्रतिमा लगाई गई थी और स्थानीय प्रशासन द्वारा उसे हटाए जाने का अनुरोध करने पर कुछ गांव वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने कहा, “आज जब स्थानीय प्रशासन और पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया तब कुछ गांव वालों ने पथराव किया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस को नियुक्त किया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?