लाइव न्यूज़ :

रैंणी, जोगुजू के ग्रामीणों ने श्रमदान कर धौलीगंगा नदी पर बनाया लकड़ी का कच्चा पुल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:17 IST

Open in App

गोपेश्वर, 17 मार्च उत्तराखंड के चमोली जिले में रैंणी और जोगुजू गांवों के ग्रामीणों ने श्रमदान कर धौलीगंगा नदी पर आर-पार जाने के लिए लकड़ी का कच्चा पैदल पुल बना दिया है ।

इन गांवों के बीच का पैदल पुल सात फरवरी को आई प्राकृतिक आपदा में बह गया था जिससे इन गांवों के बीच आवागमन ठप्प हो गया था।

गरपक गांव के प्रधान एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी पुष्कर सिंह ने बताया कि दोनों गांव के लोगों ने बिना किसी सरकारी मदद के दो दिन के श्रमदान से धौलीगंगा नदी के ऊपर लकड़ी का कामचलाउ पैदल पुल बनाया है।

उल्लेखनीय है कि पुल बह जाने से जोगुजू अलग-थलग पड़ गया था। जोगुजू सहित पांच पैदल पुल आपदा के दौरान बह गए थे। स्थानीय प्रशासन ने कुछ स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में आवागमन के लिए ट्रॉली लगाई है लेकिन जोगुजू गांव के लोगों को ट्रॉली के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था।

पुष्कर सिंह ने बताया कि इस कच्चे पुल के बनने से बरसात तक लोगों को सुविधा मिल जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos