लाइव न्यूज़ :

अध्यापकों के रिक्त पदों के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

By भाषा | Updated: December 29, 2021 23:38 IST

Open in App

भिवानी, 29 दिसंबर हरियाणा के चरखी दादरी के गांव भागवी के ग्रामीणों ने स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों के विरोध में बुधवार को स्कूल में ताला लगा दिया। विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धरना देकर रोष प्रकट किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि शिक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों में विद्यार्थियों को जल्द अध्यापकों की नियुक्ति करने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।

उन्होंने बताया कि अध्यापकों की कमी से गुस्साए अभिभावक बुधवार को विद्यालय परिसर पहुंचे तथा विद्यार्थियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल के विद्यार्थी भी मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। सूचना के बाद शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत की। शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनवरी महीने में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में अध्यापकों की नियुक्ति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर