लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में जादू टोना के आरोप में ग्रामीणों ने दो महिलाओं को घंटो बंधक बनाए रखा

By भाषा | Updated: September 25, 2021 01:04 IST

Open in App

पाकुड़, 24 सितंबर झारखंड में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव में ग्रामीणों द्वारा कथित जादू टोना करने के आरोप में गांव की ही दो महिलाओं को घंटों बिजली के खंभे से बांधकर बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को मुक्त कराया।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महिलाएं गांव के ही व्यक्ति का पुतला बनाकर जादू टोना कर रही थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को बिजली के खंभे से बुधवार रात को बाधा। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार की सुबह महेशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम अपने अधीनस्थ महेशपुर, पाकुड़िया तथा अमड़ापाड़ा थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण राजी नहीं हुए।

जानकारी के मुताबिक बहुत समझाने के बाद ग्रामीणों ने संथाल आदिवासी परंपरा के मुताबिक ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत कर तय शर्त पर उन्हें छोड़ने को तैयार हुए। पंचायत ने उनपर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया और तत्काल परिजनों द्वारा 20 हजार रुपये जमा करने पर महिलाओं को मुक्त किया।

इस बीच पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और समाज के सहयोग से महिलाओं को मुक्त करा लिया। उन्होंने कहा कि जहां तक जुर्माना वसूलने की बात है तो इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। अगर पीड़ित पक्ष इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराएगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर