लाइव न्यूज़ :

देगंगा मतदान बूथ पर गोलीबारी का ग्रामीणों का दावा आधारहीन : पुलिस

By भाषा | Updated: April 18, 2021 01:16 IST

Open in App

देगंगा (पश्चिम बंगाल), 17 अप्रैल उत्तर 24 परगना पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के उस दावे को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि सीआरपीएफ के कर्मी ने कुरुलगाचा में एक बूथ पर शनिवार को मतदान के दौरान गोलीबारी की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उत्तर 24 परगना के देगंगा के अंतर्गत कुरुगाचा में बूथ संख्या 215 में तैनात सीआरपीएफ के कर्मी ने पांचवें चरण के मतदान के दौरान भीड़ पर गोली चलाई।

बारासात जिले के पुलिस अधीक्षक राज नारायण मुखर्जी ने विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे को भेजी जांच रिपोर्ट में कहा, ‘‘आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने भी आरोपों की पुष्टि नहीं की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संबंधित सहायक उपनिरीक्षक और बूथ के पीठासीन अधिकारी के बयान की भी वीडियोग्राफी की गई है। सुबह से ही वहां पर भीड़ की कोई खबर नहीं थी और न ही वहां धमकी या अन्य गतिविधि हुई जिससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मी कोई कार्रवाई करें।’’

पुलिस अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी कमांडर ने भी बताया कि उन्होंने भी बूथ पर करीब दो घंटे का समय बितया और उन्होंने कुछ भी असमान्य नहीं देखा।

कंपनी कमांडर अपनी कंपनी में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होता है।

इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग ने देगंगा निर्वाचन क्षेत्र में गोलीबारी की कथित घटना पर शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मांगी थी।

उस बूथ पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के एक अधिकारी ने लगाए गए आरोप को "निराधार" करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां सबकुछ ठीक है। मतदान बहुत शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इस क्षेत्र में कहीं भी गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई है।’’

चौथे चरण के दौरान 10 अप्रैल को, कूचबिहार जिले के सीतलकूची क्षेत्र में एक बूथ के बाहर सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा "आत्मरक्षा" में की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र