लाइव न्यूज़ :

वृद्ध को जलाकर मार देने वाले विक्षिप्त युवक को पकडकर ग्रामीणों ने जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:52 IST

Open in App

आरा, 12 अप्रैल बिहार के भोजपुर जिले में उदवंतनगर थानाक्षेत्र के बकरी गांव में एक बगान की रखवाली करने वाले वृद्ध को कथित रूप से जलाकर मार देने वाले एक विक्षिप्त युवक को पकडकर ग्रामीणों ने सोमवार की संध्या कथित तौर पर जिंदा जला दिया।

पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत ने बताया कि सोमवार की संध्या एक बगीचे की 70 वर्षीय डिग्री चौधरी रखवाली कर रहे थे, उसी बीच ज्ञानचक गाँव के विक्षिप्त मुटूर यादव (34) ने चैधरी को कथित रूप से पीट-पीटकर अधमरा दिया। रावत के अनुसार चौधरी को शिथिल पड़ते देख मुटूर ने सूखे पत्तों को इकठठा कर कथित रूप से उनके शरीर में आग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे कुछ अज्ञात लोगों ने विछिप्त युवक को आग लगा कर हाथ सेंकते देखा और जब वे करीब गये तब उन्होंने वृद्ध को जलता देख उक्त युवक की पीट-पीट कर कथित रूप से हत्या कर दी और उसे भी जला डाला ।

उन्होंने बताया कि पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही उक्त गांव पहुंची और वह शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय आरा ले गयी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब