लाइव न्यूज़ :

सड़क नहीं होने के कारण मप्र में गर्भवती महिला को आठ किमी तक अस्थाई स्ट्रेचर पर पैदल लाए ग्रामीण

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:39 IST

Open in App

बड़वानी, (मप्र) 24 जुलाई मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव तक सड़क नहीं होने के कारण 20 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके परिजन आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर अस्पताल लेकर आए। घटना बृहस्पतिवार की है ।

इसके वीडियो में कुछ लोग जिले के खमघाट गांव से रानीकाजल तक कपड़े और बांस की डंडियों से बने अस्थाई स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला को कंधों पर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला को कंधों पर लाने वाले ये लोग उसके परिवार के सदस्य और ग्रामीण थे।

ग्रामीणों में से एक राय सिंह ने बताया कि महिला को खमघाट से रानीकाजल के बीच आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर कंधों पर लाना पड़ा। सिंह ने बताया कि इसके बाद रानीकाजल से महिला को एंबुलेंस से पानसेमल अस्पताल पहुंचाया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से अपने गांव तक सड़क बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन किसी ने हमारे अनुरोध पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। सड़क नहीं होने की वजह से वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं इसलिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है।’’

पानसेमल विकास खंड के चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ अरविंद किराड़े ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला के परिवार को उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित किया था।

डॉ किराड़े ने कहा, ‘‘ हालांकि, खामघाट से रानीकाजल तक मोटर वाहन चलने लायक सड़क नहीं होने के कारण महिला को उठाकर पैदल लाना पड़ा। महिला का पानसेमल अस्पताल में उपचार चल रहा है।’’

इस घटना के वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतुराज सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह संबंधित विभाग के साथ सड़क का मुद्दा उठायेंगे।

सीईओ ने कहा, ‘‘ वन गांवों में सड़क निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना एक मुख्य समस्या है। मैं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से बात करुंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र