लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों ने गुलदार के शावक को पीट-पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:16 IST

Open in App

सहारनपुर, पांच जनवरी उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले मे थाना फतेहपुर के अन्तर्गत ग्रामीणों ने एक गुलदार के शावक को लाठी-डंडों से पीट- पीट कर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और 25 अज्ञात लोगों को खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सैय्यद अली अब्बास ने ‘भाषा’ को बताया कि सोमवार शाम थाना फतेहपुर के अन्तर्गत ग्राम बुड्ढाखेड़ा पुण्डीर मे जंगल से आये एक गुलदार ने नील गाय को अपना शिकार बना लिया था जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय ओर आक्रोश था। इस गुलदार के साथ उसका शावक भी आ गया था।

उन्होंने बताया कि नील गाय पर गुलदार के हमले से ग्रामीणों में रोष था और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर अपने घरों से बाहर आ गये ओर गुलदार की तलाश शुरू कर दी ।

अब्बास ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस के आने की प्रतीक्षा नहीं की और एक गन्ने के खेत में गुलदार के शावक को देख लाठी- डंडों से हमला कर उसे मार डाला। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

अब्बास ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर गुलदार के शावक की हत्या करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग