लाइव न्यूज़ :

साइफन खुलवाने गए अमले पर ग्रामीणों ने किया हमला

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:45 IST

Open in App

जींद, 24 अक्टूबर हरियाणा के जींद जिले के बराड़ खेडा गांव से बरसाती पानी की निकासी करने पहुंचे सरकारी दल पर बुआना गांव के लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे इसमें डयूटी मैजिस्टेट नायब तहसीलदार, सिंचाई विभाग के एसडीओ तथा जुलाना थाना प्रभारी को चोटे आई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

सरकारी दल में नायब तहसीलदार दीपक को डयूटी मैजिस्टेट नियुक्त किया गया था। वहीं सिंचाई विभाग के एसडीओ जितेंद्र तथा जुलाना थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ तैनात थे।

अधिकारियों ने बताया कि बराड खेडा गांव में पिछले काफी समय से बरसाती पानी जमा हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर रविवार दोपहर बाद सरकारी दल पानी निकासी के लिए गांव बुआना की तरफ साइफन को खोल रहा था। इसी दौरान बुआना का एक किसान जयभगवान नजदीकी सफेदे के पेड पर चढ़ गया और कथित रूप से फांसी का फंदा लगा लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद जुलाना थाना प्रभारी पेड पर चढ़ गए और जयभगवान को तुरंत फंदे से उतार कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान लोगों ने नायब तहसीलदार दीपक तथा एसडीओ जितेंद्र पर लाठियों से हमला कर दिया और पथराव कर दिया, जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने दोनों अधिकारियों को बचाया और भीड़ से निकालकर गाडी तक पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में थाना प्रभारी को हलकी चोटें आई। पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को मौके से हटाया और घायल अधिकारियों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है