लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों ने किया पुलिस टीम पर हमला : दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:27 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 24 मई उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में सोमवार को सगे भाइयों के बीच विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी सगे भाई मालती प्रसाद, भगवती व पारस के बीच सम्पत्ति को लेकर विवाद था तथा इसी परिवार में आज शादी थी और बारात जाने की तैयारी हो रही थी।

कुमार ने बताया कि शादी में जा रहे कुछ लोगों ने शराब पी हुई थी और इसी बीच सम्पत्ति विवाद को लेकर आपस में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गयी।

उन्होंने कहा कि खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया जिसके बाद थाने से बल के साथ थाना प्रभारी पहुंचे तब जाकर स्थिति काबू में आ सकी।

ग्रामीणों के हमले में दारोगा संतोष बाजपेई और कांस्टेबल पंकज तिवारी घायल हुए हैं। आपसी झगड़े में दो ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का पास के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमलावर छह ग्रामीणों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर