लाइव न्यूज़ :

अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस दल पर ग्रामीणों ने किया हमला, चार सिपाही घायल।

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:06 IST

Open in App

राजगढ़ (मप्र) सात जुलाई मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक गांव में अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के एक समूह द्वारा बुधवार को एक पुलिस दल पर कथित रुप से हमला कर देने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर है।

पुलिस की जवाबी गोलीबारी में कम से कम तीन-चार ग्रामीण भी घायल हो गए हैं। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस का एक दल बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव के एक मकान में अवैध शराब की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना पर वहां पहुंचा था। पुलिस के पास मकान मालिक के खिलाफ स्थायी वारंट था।

उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मी ग्रामीणों से बात कर रहे थे तभी कुछ महिलाओं ने लाठियों और पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शर्मा ने बताया कि बोड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के सिर में चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने स्वयं को बचाने के लिये गोलियां चलाई जिससे 3-4 ग्रामीण घायल हो गए।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस दल बिना वारंट के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर रहा था। जब ग्रामीणों ने गिरफ्तारियों का विरोध किया तो पुलिस ने उन पर हमला कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 December 2025: कन्या को धनलाभ, कुंभ को हो सकती है धनहानि, पढ़ें अपनी राशि का भविष्य

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ