लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर किया हमला, शिकारी को छुड़ाकर ले गए

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:50 IST

Open in App

बारीपदा, 24 फरवरी ओडिशा के मयूरभंज जिले में 20 से अधिक हथियारबंद ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर पथराव किया, उनकी कार की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये, एक राइफल छीन ली और उनसे एक शिकारी को छुड़ा ले गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

एक अधिकारी ने बताया कि उडला रेंज के वन अधिकारियों ने हिरण का 60 किलोग्राम मांस जब्त किया और उस शिकारी को गिरफ्तार कर लिया जिसने सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में एक सांभर को कथित तौर पर मार डाला था। उन्होंने मंगलवार रात राष्ट्रीय उद्यान की तलहटी स्थित जमुडीहा गांव में छापेमारी के दौरान शिकारी के पास से दो देसी राइफलें और बारूद भी जब्त किया।

अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जब्त चीजों और शिकारी के साथ उडला रेंज कार्यालय लौट रहे थे, तभी वाहन को सशस्त्र लोगों ने घेर लिया जो एक देसी राइफल, हिरण का मांस और शिकारी को अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि एक वनकर्मी वहां से निकलने में सफल रहा और उसने उडला में पुलिस कर्मियों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस जमुडीहा गांव पहुंची और टीम को बचाया और क्षतिग्रस्त वाहन बरामद किया।

मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, हाथी आदि जानवर पाये जाते हैं। यह संरक्षित क्षेत्र 2009 से यूनेस्को के विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह