लाइव न्यूज़ :

युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, पांच पुलिसकर्मी जख्मी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 12:48 IST

Open in App

बलिया (उप्र), सात जनवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों के पथराव में पुलिस उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के नई बस्ती ब्यासी ढाले पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विश्वकर्मा पासवान (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार (सदर) गुलाब चन्द्र के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची, इसी बीच तहसीलदार से ग्रामीणों की बहस हो गई और उन्होंने एक ग्रामीण पर थप्पड़ मार दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक शहर अरुण कुमार सिंह , शहर कोतवाल विपिन सिंह , दुबहर थाना प्रभारी अनिल चन्द्र तिवारी समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।

यादव ने बताया कि पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव और उप जिलाधिकारी (सदर) राजेश यादव बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और जाम समाप्त कराया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है, मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी