लाइव न्यूज़ :

छह वर्षीय बालक के अपहरण और हत्‍या से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, चाचा पर हत्‍या का आरोप

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:05 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 13 दिसंबर महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार गांव में छह वर्षीय बच्‍चे के अपहरण और उसकी हत्‍या से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह फरेंदा-गोरखपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। बच्चे के परिजन मुख्‍यमंत्री से बात करने की मांग कर रहे थे हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर रास्‍ता खाली करवा दिया।

पुलिस ने अपहरण और हत्‍या के आरोपी एक किशोर को किशोर आश्रय गृह भेज दिया है। किशोर रिश्ते में बालक का चाचा लगता है।

पुलिस के अनुसार महराजगंज जिले के बांसपार गांव के दीपक गुप्‍ता के छह वर्षीय बेटे पीयूष गुप्‍ता को नौ दिसंबर को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर पीयूष के चाचा 14 वर्षीय किशोर से पूछताछ की।

पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि ''उसने जिस दिन पीयूष का अपहरण किया उसी दिन उसे मार डाला और शव छिपा दिया तथा बाद में शव को एक खेत में गाड़ दिया।''

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्‍ता ने बताया कि जांच के दौरान यह स्‍पष्‍ट हो गया कि बच्‍चे के अपहरण में परिवार का ही कोई व्‍यक्ति है और छानबीन में पता चला कि रिश्‍ते में उसके किशोरवय चाचा ने ही अपहरण किया है।

उन्‍होंने बताया कि पूछताछ में किशोर ने अपहरण की बात स्‍वीकार की है। 50 लाख रुपये की फिरौती वाला पत्र उसके द्वारा लिखा गया था और उसकी लिखावट पत्र के साथ मेल खाती है। किशोर की बताई जगह से ही पीयूष का शव पुलिस ने बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह