लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक गांव में महिला का उत्पीड़न करने के आरोपी को जमानत दिए जाने पर ग्रामीण उग्र हुए

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:38 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के सिल्लोड में एक स्थानीय महिला का उत्पीड़न करने के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रबर की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा और चार राउंड गोलियां चलानी पड़ीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केलगांव में शुक्रवार देर रात भीड़ भड़क गई जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 58 ग्रामीणों को दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘10 दिसंबर को, इस गांव की एक महिला ने एक वीडियो अपलोड करने के बाद जहर खा लिया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे एक व्यक्ति परेशान कर रहा है । महिला की हालत अब स्थिर है। हमने आरोपी रामदास वाघ को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसे अगले दिन जमानत मिल गई। इससे ग्रामीण नाराज हो गए, जिन्होंने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और उसके परिजनों के साथ मारपीट की।’’

उन्होंने बताया, "वाघ के घरवालों को बचाने के लिए पुलिस को पहले हल्के लाठीचार्ज जैसे उपाय करने पड़े और बाद में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो रबर की गोलियां और एक अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर से चार राउंड गोली चलानी पड़ी ।"

अधिकारी ने बताया कि 58 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगे का मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से आठ पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो