लाइव न्यूज़ :

ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:55 IST

Open in App

मऊ (उप्र), 18 दिसंबर जिले के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बदुवागोदम ग्राम सभा में शुक्रवार को गांव की प्रधान पति की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि बदुवागोदम गांव की प्रधान हेमवंती देवी के पति शैलेन्द्र यादव का गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह शैलेन्द्र यादव गांव में समुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे और उसी समय गांव के रहने वाले बंटी सिंह, सत्यम सिंह व शिवा सिंह प्रधान के पति को गोली मार कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र यादव को तीन गोलियां लगी थीं और इलाज के लिए उन्हें जिलाचिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने बताया कि सरायलखंसी थाना के बदुवागोदम की महिला ग्राम प्रधान के पति को गांव में ही तीन लोगो ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है उसमें से दो लोग गांव के रहने वाले हैं जिनसे उनकी पुरानी रंजिश थी जबकि एक व्यक्ति बाहर का है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सभी लोगों के नाम पता है, पुलिस टीमें बना दी गयी हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिला प्रधान के पति शैलेन्द्र के खिलाफ थाने में 10 मामले दर्ज हैं जिनमें से दो हत्या के मामले भी हैं जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित