लाइव न्यूज़ :

अपात्र लाभार्थियों का चयन करने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:57 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 21 नवंबर बलिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन अपात्र लाभार्थियों का चयन करने पर एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार, जिले के बेलहरी क्षेत्र पंचायत के भरसौता गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के पांच लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए एक दल गठित किया गया था।

परियोजना निदेशक के नेतृत्व में गठित दल ने मामले की जांच की, जिसमें तीन लाभार्थी अपात्र पाये गये। दल ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने अपात्र लाभार्थियों के चयन के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आरोप दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?