लाइव न्यूज़ :

ग्राम विकास अधिकारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:39 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो एसीबी की टीम ने बृहस्‍पतिवार को चुरू में जिले की ग्राम पंचायत गोपालपुरा (सुजानगढ़) के ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र शर्मा को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके साझे के भूखंड पर चल रहे निर्माण कार्य को ग्राम विकास अधिकारी ने पट्टा पक्का नहीं होने की बात कहकर रूकवा दिया तथा खर्चे के नाम पर 2 लाख रूपये रिश्वत मांग रहा है।

ब्‍यूरो की चुरू टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाकर बृहस्‍पतिवार को आरोपी ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र शर्मा को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

सोनी ने बताया कि एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगे जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे