लाइव न्यूज़ :

अजमेर में ग्राम विकास अधिकारी आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:47 IST

Open in App

जयपुर, 27 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को अजमेर में ग्राम पंचायत जाजोता, तहसील रूपनगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण मीणा को आठ हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आरोपी ग्रामीण विकास अधिकारी मीणा आवासीय मकान को पट्टा जारी करने की एवज में नौ हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी मीणा को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू