लाइव न्यूज़ :

मलयालम फिल्म ‘फॉरेंसिक’ के हिंदी रिमेक में नजर आएंगे विक्रांत मेसी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:20 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर अभिनेता विक्रांत मेसी मलयालम फिल्म ‘फॉरेंसिक’ के हिंदी रिमेक में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक कुशल फॉरेंसिक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। मूल फिल्म में यह भूमिका तोविन थॉमस ने निभाई है।

यह फिल्म मिनी फिल्म्स की मानसी बागला की तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों की श्रृंखला में से एक की हिंदी रिमेक है।

मेसी ने ‘फॉरेंसिक’ को एक ‘इंटेलिजेंट फिल्म’ कहा जो दर्शकों को चौंकाती है।

अभिनेता ने एक बयान में कहा,“वहीं दूसरी तरफ यह काफी मनोरंजक है। मैं मिनी फिल्म्स के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं और हिंदी रिमेक में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर मैं काफी खुश हूं।”

अखिल पॉल और अनस खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक फॉरेंसिक अधिकारी द्वारा एक हत्या के मामले को सुलझाने के प्रयासों पर आधारित है।

बागला ने कहा कि मैसी ‍‘‘फॉरेंसिक’’ के लिए एकदम सही चुनाव हैं।

बागला ने कहा, ‘‘हिंदी फिल्मों में हमने हमेशा पुलिस अधिकारियों को नायकों के रुप में देखा है लेकिन किसी भी मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले फॉरेंसिक अधिकारी पर फिल्म नहीं देखी है। विक्रांत इस भूमिका के लिए एकदम सही हैं और मैं उन्हें इस फिल्म में लेकर बहुत खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता