विक्रम मिस्री उप एनएसए नियुक्त

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:28 IST2021-12-27T23:28:31+5:302021-12-27T23:28:31+5:30

Vikram Misri appointed as Deputy NSA | विक्रम मिस्री उप एनएसए नियुक्त

विक्रम मिस्री उप एनएसए नियुक्त

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर अनुभवी राजनयिक विक्रम मिस्री को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1989 बैच के अधिकारी मिस्री की इस पद पर नियुक्ति, लगभग तीन वर्षों तक चीन में भारतीय राजदूत के रूप में कार्य करने के बाद हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मिस्री को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

उन्होंने विदेश मंत्रालय के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

मिस्री ने यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में विभिन्न भारतीय मिशनों में भी काम किया है।

सरकार पहले ही प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत का नया दूत नियुक्त कर चुकी है।

मिस्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए)अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे।

वर्तमान में, राजिंदर खन्ना, पंकज सरन और दत्तात्रेय पडसलगीकर डिप्टी एनएसए के रूप में कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vikram Misri appointed as Deputy NSA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे