लाइव न्यूज़ :

भोपाल की जर्जर सड़क पर गड्‌ढे विजयवर्गीय के गाल जैसे हो गए, अब हेमा मालिनी के गालों जैसा चकाचक बनाया जाएगा: शर्मा

By भाषा | Updated: October 16, 2019 15:58 IST

चेचक के दाग जैसे हो गए। सड़कों पर गड्‌ढे (भाजपा महासचिव) कैलाश विजयवर्गीय के गाल जैसे हो गए।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘(मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री) सज्जन भाई के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशों पर 15 दिन में सड़कों को दुरुस्त करा लिया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देवर्मा ने कहा, ‘‘15 से 20 दिन में शहर की सड़कें चकाचक हो जाएंगी। हेमामालिनी के गाल जैसी हो जाएंगी।’’ तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताया था।

मध्य प्रदेश सरकार के विधि एवं विधायी कार्य मंत्री पी सी शर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भोपाल शहर की जर्जर सड़कों को जल्द ही मशहूर अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी के गालों जैसा चकाचक बना दिया जाएगा।

भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ खस्ताहाल सड़कों का निरीक्षण करने आये शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार पर तंज कसते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में (पूर्ववर्ती भाजपा के शासनकाल में) वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क जैसी बनाई गई ये सड़कें कैसी थीं? (इस मानसून में) जमकर पानी गिरा और यहां गड्‌ढे ही गड्‌ढे हो गए।

चेचक के दाग जैसे हो गए। सड़कों पर गड्‌ढे (भाजपा महासचिव) कैलाश विजयवर्गीय के गाल जैसे हो गए।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘(मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री) सज्जन भाई के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशों पर 15 दिन में सड़कों को दुरुस्त करा लिया जाएगा।’’

वर्मा ने कहा, ‘‘15 से 20 दिन में शहर की सड़कें चकाचक हो जाएंगी। हेमामालिनी के गाल जैसी हो जाएंगी।’’ गौरतलब है कि दो साल पहले मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘जब मैं वॉशिंगटन हवाई अड्डे पर उतरा और वहां सड़कों पर यात्रा की, तो मुझे लगा कि मध्य प्रदेश में सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं।’’ इसी बयान को लेकर शर्मा ने कल यह विवादित बयान दिया। शर्मा के इस बयान के चार दिन पहले ही प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर मध्य प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में अति-वर्षा एवं बाढ़ से खराब हुई सड़कों, पुलों एवं पुलियाओं की मरम्मत के लिए हमने केन्द्र सरकार से 1188 करोड़ रुपये की मदद देने का आग्रह (एक महीने पहले) किया था।

लेकिन केन्द्र सरकार ने अब तक हमें इस मद में एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी है। उन्होंने दावा किया था कि खराब हुई इन सड़कों को 30 नवंबर तक ठीक कर लिया जाएगा और इन खराब सड़कों एवं पुलों के लिए पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल को यह कहते हुए दोषी ठहराया था कि ये सड़के उनके शासनकाल में बनी थीं, हमारे शासनकाल में नहीं। हमें सत्ता में आये अभी केवल नौ महीने ही हुए हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथहेमा मालिनीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल