लाइव न्यूज़ :

भाजमुयो की रैली में विजयवर्गीय की कार क्षतिग्रस्त, भाजपा का तृणमूल कांग्रेस पर आरोप

By भाषा | Updated: December 8, 2020 01:16 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), सात दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार का ‘विंडस्क्रीन’ यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक रैली के दौरान तोड़ दिया गया।

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है जबकि तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश के बाद फैली अव्यवस्था के दौरान कार क्षतिग्रस्त हुई होगी।

पुलिस ने कहा कि कार तब क्षतिग्रस्त हुई होगी जब प्रदर्शनकारी भारी पथराव कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की सोमवार को सिलीगुड़ी में दो स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि जब वह पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए स्थानीय अस्पताल जा रहे थे, तब उनकी गाड़ी को तृणमूल कांग्रेस के लाठियों से लैस बदमाशों ने क्षतिग्रस्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?