लाइव न्यूज़ :

विजयवर्गीय बने रहेंगे बंगाल में भाजपा के प्रभारी, राधा मोहन सिंह को मिला उत्तर प्रदेश का जिम्मा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा है।

भाजपा की ओर जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक महासचिव भूपेंद्र यादव अब बिहार के साथ-साथ गुजरात के प्रभारी के रूप में भी नई भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडा श्याम जाजू की जगह लेंगे।

पूर्व महासचिव वी मुरलीधर राव को जहां विनय सहस्रबुद्धे की जगह मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, वहीं महासचिव सीटी रवि को महाराष्ट्र का जिम्मा सौंपा गया है। पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम को पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड का भी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक के साथ राजस्थान के भी प्रभारी होंगे। अब तक वह ओडिशा के प्रभारी थे।

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाए रखा है। अरविंद मेनन पूर्व की तरह सह प्रभारी की भूमिका में बने रहेंगे।

पार्टी ने अपने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अमित मालवीय को भी मेनन के साथ पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान