लाइव न्यूज़ :

विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को "बकवास" बताया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 14:20 IST

Open in App

इंदौर, सात जून भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को बकवास करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह सूबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ही चलेगा।

दरअसल सत्तारूढ़ भाजपा के दिग्गज नेताओं की जारी मुलाकातों के बीच नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जोर पकड़ रही थीं।

इस संबंध में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "ये अटकलें एकदम बकवास हैं। चौहान के नेतृत्व में ही प्रदेश चलेगा।"

मूलत: मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी हैं जहां उनकी पार्टी पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने में नाकाम रही। विजयवर्गीय ने अपने हाल के भोपाल दौरे में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र और अन्य भाजपा नेताओं से सौजन्य भेंट की थी। इस बीच, राज्य के अन्य दिग्गज भाजपा नेताओं की मेल-मुलाकातों का दौर भी जारी है।

इन मुलाकातों की पृष्ठभूमि में मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खासकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों में विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने इन्हें खारिज करते हुए कहा, "मैं अभी दूसरी जगह लगा हूं।"

भाजपा महासचिव ने कहा, "भले ही मीडिया कुछ भी कहानी बना दे। लेकिन इन मुलाकातों को लेकर जो मैं देख-पढ़ रहा हूं, उसमें कुछ भी दम नहीं है और यह सब (नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें) बकवास है।"

विजयवर्गीय ने कहा, "ये सामान्य मेल-मुलाकातें हैं और इन्हें राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। कोविड-19 के मौजूदा दौर में लोगों के पास काम कम है, तो वे एक-दूसरे से मिलकर अपने व्यक्तिगत संबंध मधुर कर रहे हैं।" उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ "बहुत अच्छा" काम कर रहे हैं और वह अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत राज्य की चिंता कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह