लाइव न्यूज़ :

विजयवर्गीय का दावा, कमलनाथ सरकार गिराने के लिये दिग्विजय और सिंधिया के समर्थकों ने मांगी मदद

By भाषा | Updated: June 12, 2019 22:34 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचौरी सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समर्थकों ने उनसे मिलकर मध्यप्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराने में मदद मांगी।

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचौरी सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समर्थकों ने उनसे मिलकर मध्यप्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराने में मदद मांगी। विजयवर्गीय ने कल (मंगलवार को) यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में इस आशय का बयान दिया कि दिग्विजय, सिंधिया और पचौरी के समर्थक उनके पास आते हैं और कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये उनसे मदद मांगते हैं।

भाजपा महासचिव ने हालांकि अपने इस दावे के समर्थन में दिग्विजय, सिंधिया और पचौरी के तथाकथित समर्थकों का नाम नहीं बताया। लेकिन कहा, "मैंने उनसे (दिग्विजय, सिंधिया और पचौरी के तथाकथित समर्थक) कहा कि अभी रुको। भगवान कृष्ण ने जरासंध को 99 बार माफ किया था।

अभी हम माफ कर रहे हैं। जिस दिन 100 (अपराध) पूरे हो जायेंगे, कमलनाथ को सड़कनाथ बना दिया जायेगा।" कमलनाथ, सूबे के मुख्यमंत्री होने के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी हैं। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ सरकार के बारे में विजयवर्गीय के दावे को उनकी कल्पना की उड़ान बताया। सलूजा ने बुधवार को कहा, "विजयवर्गीय खुद के महिमामंडन और मीडिया में जगह की जुगाड़ के लिये अक्सर उल-जुलूल बयानबाजी करते रहते हैं। दरअसल, वह कल्पना लोक में जी रहे हैं।

कमलनाथ सरकार को लेकर उनके हास्यास्पद दावे में कोई सचाई नहीं है।" कांग्रेस नेता ने भाजपा महासचिव के पौराणिक ज्ञान पर भी सवाल उठाये। सलूजा ने कहा, "खुद को धार्मिक व्यक्ति बताने वाले विजयवर्गीय को पौराणिक इतिहास का ज्ञान तक नहीं है। उन्होंने अपनी अनर्गल बयानबाजी में शिशुपाल की जगह जरासंध का जिक्र करते हुए कह दिया कि भगवान कृष्ण ने जरासंध को 99 बार माफ किया था।" हिंदुओं की पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल के वध से पहले उसके 100 अपराध क्षमा किये थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा