लाइव न्यूज़ :

भारतीय फिल्म जगत में ‘बीस्ट’ के बारे में विजय का पोस्ट सबसे ज्यादा ‘रीट्वीट’ किया गया: ट्विटर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थलपति विजय द्वारा अपनी अगली फिल्म ‘‘बीस्ट’’ के संबंध में किया गया ट्वीट भारतीय सिनेमा से 2021 का सबसे अधिक ‘रीट्वीट’ और पसंद (लाइक) किया जाने वाला ट्वीट है। ट्विटर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस साल की शुरुआत में आई विजय की फिल्म ‘मास्टर’ सुरपहिट रही थी। उन्होंने इस साल जून में अपनी नई फिल्म के बारे में पोस्ट किया था। इस पोस्ट को 3.42 लाख से अधिक ‘लाइक’ मिले और 10 हजार से ज्यादा बार इसे ‘रीट्वीट’ किया गया।

पिछले साल अपने प्रशंसकों के साथ ली गई सेल्फी वाला उनका पोस्ट मनोरंजन जगत में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया पोस्ट बन गया था।

मनोरंजन जगत में दक्षिण भारत की पांच फिल्में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। इनमें विजय की ‘मास्टर’ और ‘बीस्ट’ क्रमश: पहले और तीसरे स्थान पर है। वहीं सूर्या की फिल्म ‘जय भीम’ चौथे स्थान पर है। बॉलीवुड में अभिनेता सोनू सूद सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हस्ती हैं। इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान हैं।

वहीं, आलिया भट्ट सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं अभिनेत्री हैं। लगातार तीसरे साल भी ‘बिग बॉस’ सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया टेलीविजन रियलिटी शो रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?