लाइव न्यूज़ :

रात में मुल्लापेरियार बांध के फाटक नहीं खोलने को लेकर विजयन ने स्टालिन को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो दिसंबर तमिलनाडु ने बिना किसी पूर्व सूचना और रात में मुल्लापेरियार बांध के फाटक खोल दिए, जिससे निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुस गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने तमिलनाडु के अपने समकक्ष एसके स्टालिन को एक चिट्ठी लिखकर आग्रह किया है कि वह निर्देश दें कि इस तरह के कदम दिन में उठाएं जाएं और वह भी पर्याप्त चेतावनी के बाद।

तमिलनाडु ने मंगलवार देर रात ढाई बजे कहा कि वह जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण बांध के दो फाटक खोल रहा है और इसके बाद सुबह पांच से नौ बजे के बीच और फाटकों को खोल दिया, क्योंकि जलाशय में पानी 142 फुट पर पहुंच गया था।

इसके बाद, राज्य के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन ने मीडिया से कहा था कि तमिलनाडु सरकार को रात में मुल्लापेरियार बांध से पानी छोड़ने से बचने के लिए कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि तमिलनाडु ने फिर से बुधवार-बृहस्पतिवार को दरमियानी तीन बजे बिना किसी पर्याप्त चेतावनी के 6413 क्यूसेक पानी छोड़ दिया और बांध के सभी फाटक तड़के चार बजे खोल दिए जिससे पानी 8017 क्यूसेक हो गया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विजयन ने कहा कि बांध के फाटक को खोलने के संबंध में इन निर्देशों की जरूरत है कि ये सिर्फ पर्याप्त चेतावनी और दिन के समय खोले जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं