लाइव न्यूज़ :

विजयन ने टीकों की खरीद के मुद्दे पर गैर-भाजपा शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को गैर-भाजपा शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर केन्द्र पर कोविड-19 के टीके खरीदने और मुफ्त सार्वभौमिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाने के वास्ते एकजुट प्रयास करने की अपील की।

विजयन ने ट्वीट किया, ‘‘सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप 11 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखे गये है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र टीके खरीदने, मुफ्त सार्वभौमिक टीकाकरण सुनिश्चित करने संबंधी अपने कर्तव्य से बचना चाहता है। समय की मांग है कि हमारी वास्तविक मांग के लिए दबाव बनाने के वास्ते संयुक्त प्रयास किये जाये ताकि केन्द्र तुरंत कार्यवाही करें।’’

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि इस तरह के बयान दिये गये है कि जिनसे पता चलता है कि टीके उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्यों पर है, जो सहकारी संघीय व्यवस्था के मूल आधार की अवहेलना करती है।

विजयन ने पत्र में कहा, ‘‘समय की मांग है कि वास्तविक मांग के लिए संयुक्त प्रयास किये जाये ताकि केन्द्र राज्यों के लिए टीकों की खरीद करें और उन्हें मुफ्त में उन्हें वितरित करें।’’

उन्होंने दावा किया कि टीका निर्माण कंपनियां स्थिति का फायदा उठाकर वित्तीय लाभ हासिल करने में लगी हुई हैं और विदेशी दवा कंपनियां टीके की खरीद के लिए राज्यों के साथ समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

विजयन ने कहा कि अगर टीके की खरीद का बोझ पूरी तरह राज्यों पर पड़ जाता है, तो उनकी वित्तीय स्थिति काफी खराब हो जाएगी।

मुख्यमंत्रियों को लिखे इस पत्र के साथ, विजयन ने एक पत्र की प्रति भी संलग्न की, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी थी, जिसमें राज्यों की टीका आवश्यकताओं का आकलन करने और सभी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक वैश्विक निविदा जारी करने में केंद्र की भूमिका का जिक्र किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर