लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध को ‘खतरे’ संबंधी अफवाह फैलाने पर विजयन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि मुल्लापेरियार बांध ‘खतरे’ में है, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में कहा कि विपक्ष और केंद्र के विरोध के बावजूद मुल्लापेरियार में नए बांध की मांग पर राज्य सरकार कायम है।

सोशल मीडिया पर बांध के विषय में चल रहे दुष्प्रचार से लोगों को हो रही परेशानी पर विधायकों के सवाल के जवाब में विजयन ने कहा, “कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिये अनावश्यक परेशानी पैदा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “कुछ लोग (सोशल मीडिया पर) ऐसा बता रहे हैं कि बांध खतरे में है और लाखों लोग मरने वाले हैं। वास्तविकता यह है कि वर्तमान में ऐसा कोई खतरा नहीं है।”

विजयन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार केरल के साथ सभी मुद्दों पर सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों पर दोनों राज्यों के बीच मामूली मतभेद हैं और बातचीत के जरिये उन्हें सुलझा लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए