लाइव न्यूज़ :

विजयन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-66 को छह लेन का बनाने की मंजूरी देने पर गडकरी का आभार जताया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 12:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने त्रिशूर के कोडुंगल्लूर से एर्णाकुलम में एडापल्ली तक राष्ट्रीय राजमर्ग-66 को छह लेन का बनाने की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। इसकी अनुमानित लागत 3,465.82 करोड़ रुपये है।

राजमार्ग को छह लेन का बनाने का कार्य भारतमाला परियोजना पहल के तहत हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल का हिस्सा है, जो कि केंद्र सरकार की राज्य प्रायोजित और वित्त पोषित सड़क और राजमार्ग परियोजना है।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कोडुंगल्लूर से एडापल्ली तक छह लेन सड़क के कार्य का आवंटन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा किया।

इस सप्ताह की शुरुआत में विजयन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का बनाने संबंधी कार्य में तेजी आई है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 20 खंडों में से 16 के लिए समझौते की पुष्टि की है।

उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण खर्च का 25 फीसदी वहन करेगी और भूमि मालिकों को भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 के तहत सबसे उपयुक्त मुआवजा देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित