लाइव न्यूज़ :

विजयन ने कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस परियोजना के पूरा होने की सराहना की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:46 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जनवरी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने जीएआईएल की कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के पूर्ण होने की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि विभिन्न बाधाओं के कारण यह परियोजना रुक गई थी और इसे पूरा कराना उनकी सरकार का एक प्रमुख चुनावी वादा था।

विजयन ने 450 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के डिजिटल उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि सितंबर 2014 में जीएआईएल को कई बाधाओं के कारण परियोजना रोकनी पड़ गई थी। 2016 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने लोगों की वास्तविक चिंताओं का अति सक्रियता के साथ निदान करके बाधाओं को दूर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, " जीएआईएल के अधिकारी भी परियोजनाओं को साकार करने में हमारे साथ खड़े रहे। मुझे बेहद खुशी है कि हमारा संयुक्त प्रयास सार्थक हुआ। "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि और मंगलुरु के बीच 450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन का उद्धाटन एक ऑनलाइन कार्यक्रम में किया। इस कार्यक्रम में केरल और कर्नाटक के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा जीएआईएल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos