लाइव न्यूज़ :

विजयन ने कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस परियोजना के पूरा होने की सराहना की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:50 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जनवरी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गेल कंपनी की कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के पूर्ण होने की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि इसे पूरा कराना उनकी सरकार का एक प्रमुख चुनावी वादा था और इसकी सफलता दक्षिणी राज्य में व्यापार के तरीके में "परिवर्तन की अभिव्यक्ति" है।

विजयन ने 450 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के डिजिटल उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि सितंबर 2014 में गेल को कई बाधाओं के कारण परियोजना रोकनी पड़ गई थी। 2016 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने लोगों की वास्तविक चिंताओं का अति सक्रियता के साथ निदान करके बाधाओं को दूर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, " गेल के अधिकारी भी परियोजना को साकार करने में हमारे साथ खड़े रहे। मुझे बेहद खुशी है कि हमारा संयुक्त प्रयास सार्थक हुआ। "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि और मंगलुरु के बीच 450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन का उद्घाटन एक ऑनलाइन कार्यक्रम में किया। इस कार्यक्रम में केरल और कर्नाटक के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा गेल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बाद विजयन ने एक ट्वीट में कहा, " एक और वादा पूरा किया। सरकार कोच्चि-मंगलुरु जीएआईएल पाइपलाइन को साकार करने में सक्षम हुई।"

उन्होंने कहा, " आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया। परियोजना की सफलता राज्य में व्यापार के संचालन के तरीके में परिवर्तन की अभिव्यक्ति है।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि 450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में से 414 किलोमीटर केरल में है और परियोजना को अदालती मामलों जैसी कई बाधाओं को दूर करके पूरा किया जा सका।

मुख्यमंत्री ने कहा, " घनी आबादी वाले इलाकों, पर्वतों और जलाशयों में पाइपलाइन बिछाना चुनौतीपूर्ण काम था।"

उन्होंने कहा कि परियोजना राज्य के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में अहम सुधार करने में मदद करेगी।

पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने इस परियोजना को पूरा करने में सहयोग देने के लिए केरल, कर्नाटक के लोगों तथा मुख्यंत्रियों विजयन एवं बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक) का आभार जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, "सहयोगात्मक संघवाद का इससे बेहतर कोई और उदाहरण नहीं हो सकता है।"

इस पाइपलाइन के जरिए केरल में कोच्चि से एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के साथ ही कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरू तक गैस पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो