लाइव न्यूज़ :

विजयन ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले सेना के शहीद जवान को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गये जिनमें कोट्टारक्कारा ओदानवट्टम के एच वैशाख भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता ने वैशाख को श्रद्धांजलि दी। सतीशन ने कहा कि देश वैशाख और अन्य बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए उनका हमेशा ऋणी रहेगा। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि वैशाख के पार्थिव शरीर को 13 अक्टूबर को केरल लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू