लाइव न्यूज़ :

विजयन ने केरल के 50 अस्पतालों में नयी डिजिटल स्वास्थ्य मिशन परियोजना की शुरूआत की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य सरकार संचालित 50 अस्पतालों में सोमवार को एक नयी डिजिटल स्वास्थ्य मिशन परियोजना की शुरूआत की।

इसके तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में विशिष्ट पहचान संख्या के जरिये हर नागरिक का इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकार्ड उपलब्ध होगा और उन्हें टेलीमेडिसीन और चिकित्सीय सलाह के लिए ऑनलाइन बुकिंग आदि की सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने परियोजना के उद्घाटन के मौक पर कहा कि इस ई-स्वास्थ्य योजना के तहत सभी नागरिकों का स्वास्थ्य ब्योरा राज्य के डेटा सेंटर में संग्रहित कर रखा जाएगा तथा विशिष्ट पहचान संख्या कार्ड मरीजों को जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल उपचार के लिए केरल के किसी भी अस्पताल में किया जा सकता है।

विजयन ने कहा, ‘‘ हर नागरिक के लिए एक इलेक्ट्रोनिक स्वास्थ्य रिकार्ड उपलब्ध कराना इस योजना का लक्ष्य है।’’

उन्होंने कहा कि यह नयी प्रणाली चिकित्सकों से सुगम संपर्क, बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) में भीड़ नियंत्रण, बेहतर इलाज के लिए अपेक्षाकृत आसानी से दूसरे अस्पतालों में भेजना तथा ऑनलाइन परामर्श के वास्ते टेलीमेडिसिन सुविधा भी सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा संक्रामक एवं जीवनशैली संबंधी रोगों के उपचार तथा जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी इस ई-स्वास्थ्य योजना के तहत ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नयी व्यवस्था के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सभी परिवारों के सदस्यों का स्वास्थ्य विवरण जुटाएंगे तथा इस तरह हमारे पास आम लोगों के बीच संक्रामक एवं जीवनशैली से जुड़े रोगों के बारे में एक खाका होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए