लाइव न्यूज़ :

विजयन ने कोच्चि में दो फ्लाईओवर का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:24 IST

Open in App

कोच्चि, नौ जनवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर दो फ्लाईओवर का उद्घाटन दो अलग-अलग आनलाइन कार्यक्रमों में किया।

अधिकारियों ने कहा कि वित्तिला और कुंदनूर फ्लाईओवरों से शहर में यातायात कम होने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास के जरिये यात्रा समय में कमी आने की उम्मीद है। इन फ्लाईओवरों का निर्माण केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) से धनराशि का उपयोग करके 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया।

उन्होंने कहा कि इनके निर्माण की कुल अनुमानित लागत 165 करोड़ रुपये से अधिक थी, लेकिन परियोजनाओं का निर्माण कम राशि खर्च करके पूरा किया जा सका।

विजयन ने फ्लाईओर का उद्घाटन ऑनलाइन करते हुए कहा कि सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण ही फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया जा सका।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान बाढ़, 'ओखी' जैसी प्राकृतिक आपदाओं और ‘निपाह’ और कोविड​​-19 महामारी जैसी बीमारियों के प्रकोप के कारण कई संकटों के बीच परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

वित्तिला फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत 11 दिसंबर, 2017 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी।

हालांकि सरकार ने इसके निर्माण के लिए 85.90 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति दी थी, लेकिन इसे 78.36 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। इसी तरह, कुंदनूर फ्लाईओवर का निर्माण 74.45 करोड़ रुपये के खर्च से किया गया। सरकार ने इसके निर्माण के लिए 82.74 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति दी थी।

फ्लाईओवर का निर्माण राज्य पीडब्ल्यूडी विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारियों की देखरेख में किया गया।

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए उन लोगों को आड़े हाथ लिया जिन्होंने कुछ दिन पहले फ्लाईओवरों को कथित रूप से खोलने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सस्ता प्रचार हासिल करने के लिए समाज में परेशानी पैदा करना था।

पुलिस ने घटना के संबंध में वी4कोच्चि नामक एक संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री जी सुधाकरन, विधायकों के साथ ही सांसद हिबी एडेन और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि उद्घाटन के मौके पर आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक इसमें ऑनलाइन शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे