लाइव न्यूज़ :

केरल में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा देगी विजयन सरकार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 11:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलनों के कारण मारे गए लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य सरकार वर्षाजनित हादसों मे अपने मकान और जमीन गंवा चुके लोगों को भी 10-10 लाख रुपए देगी।

उन्होंने बताया कि हालिया आपदाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को दिए जाने वाले पांच लाख रुपये में से चार लाख रुपये राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष और शेष एक लाख रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दिए जाएंगे।

इस संबंध में निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिए गए। बैठक में 11 अक्टूबर को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल बटालियन के वैशाख एच के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि वैशाख ने अपने परिवार के लिए घर बनाने के मकसद से जो ऋण लिया था, उसमें से शेष 27.5 लाख रुपये में से सैन्य कल्याण विभाग 10 लाख रुपये का भुगतान करेगा और उसके बाद बची राशि का भुगतान मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ (जूनियर कमीशन ऑफिसर) सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें राष्ट्रीय राइफल बटालिन के वैशाख एच भी शामिल थे।

इनके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सोमवार को करंट लगने से मारे गए दो लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन योजना के तहत एक परिवार को घर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, कोच्चि की एक नहर में दो लोग मृत पाए गए थे और उनकी मौत संदिग्ध अवैध इलेक्ट्रोफिशिंग गतिविधि के दौरान करंट लगने से हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं में जिन परिवारों के घरों को 15 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें आपदा प्रभावित परिवार माना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है