लाइव न्यूज़ :

विजया बैंक विलय : कांग्रेस नेता सोमवार को रखेंगे दिन भर का उपवास

By भाषा | Updated: January 6, 2019 22:49 IST

डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस 10 जनवरी को यहां स्थित विजया बैंक की सभी शाखाओं के सामने विलय के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

Open in App

कांग्रेस नेता इवान डिसूजा विजया बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय के खिलाफ सोमवार को एक दिन का उपवास रखेंगे।

डिसूजा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि विलय के फैसले ने दक्षिण कन्नड़ के लोगों के आत्म-सम्मान को चुनौती दी है, जहां विजया बैंक ने अपना परिचालन शुरू किया है।

एमएलसी ने कहा कि किसानों और समाज के गरीब वर्गों की मदद करने के उद्देश्य से शुरू हुआ विजया बैंक पिछले दो वर्षों से लाभ में चल रहा है और 2017 में बैंक ने अपने ग्राहकों को लाभांश देने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि संसद में दक्षिण कन्नड़ के भाजपा प्रतिनिधि ने विलय के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाई।

डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस 10 जनवरी को यहां स्थित विजया बैंक की सभी शाखाओं के सामने विलय के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल