विजय रूपाणी का इस्तीफा: आप, युवा कांग्रेस ने राज्य में भाजपा के शासन का अंत का संकेत बताया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:58 IST2021-09-11T19:58:03+5:302021-09-11T19:58:03+5:30

Vijay Rupani's resignation: AAP, Youth Congress signal end of BJP rule in the state | विजय रूपाणी का इस्तीफा: आप, युवा कांग्रेस ने राज्य में भाजपा के शासन का अंत का संकेत बताया

विजय रूपाणी का इस्तीफा: आप, युवा कांग्रेस ने राज्य में भाजपा के शासन का अंत का संकेत बताया

नयी दिल्ली, 11 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को कहा कि गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन राज्य में भाजपा शासन के अंत का संकेत है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में होने वाले चुनाव से करीब सवा साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में यह घटनाक्रम किन कारणों से हुआ, जहां अगले साल दिसंबर में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।

आप नेता राघव चड्ढा ने ट्विटर पर कहा, “आप उत्तराखंड में प्रवेश करती है, सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक मजबूत और प्रभावी विपक्ष पेश करती है। मजबूर होकर भाजपा को मुख्यमंत्री हटाना पड़ा। आप ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई, सूरत में 27 सीटें जीतीं, गुजरात में अप्रभावी कांग्रेस को हटाकर विपक्ष की जगह हासिल की। भाजपा को अपना मुख्यमंत्री हटाने पर मजबूर होना पड़ा।”

आप ने फरवरी में सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीतकर गुजरात की राजनीति में प्रवेश किया था। भाजपा ने निगम की 120 में से 93 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने बाकी 27 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जिसने पिछले निगम चुनाव में 36 सीटें जीती थीं।

भारतीय युवा कांग्रेस ने ट्वीट किया, “चुनावी राज्यों में जनता भाजपा को बदलने का मन बना चुकी है लेकिन ये लोगों को गुमराह करने के लिए लगातार मुख्यमंत्री बदल रहे हैं। ये चाहे जितने मुख्यमंत्री बदल लें, जनता ने भाजपा को ही बदलने का मन बना लिया है!”

कोविड-19 की लहर के मद्देनजर भाजपा ने शासन में बदलाव का जो दौर शुरू किया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के बाद भी जारी नजर आ रहा है और विजय रूपाणी शनिवार को ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vijay Rupani's resignation: AAP, Youth Congress signal end of BJP rule in the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे