लाइव न्यूज़ :

विजय रूपाणी को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया: कांग्रेस, आम आदमी पार्टी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 सितंबर गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रूपाणी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नाकामियों की कीमत चुकाई है।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा केवल मुख्यमंत्री को बदलकर अपनी ‘रिमोट नियंत्रित’ सरकार की विफलता को छिपा नहीं सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा, ‘‘भाजपा ने राज्य सरकार के कुशासन और आपराधिक लापरवाही को छिपाने के लिए विजय रूपाणी का इस्तीफा ले लिया है। सरकार की नाकामी के कारण कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान तीन लाख लोगों की मौतें हुईं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और महंगी शिक्षा के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाडिया ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए भाजपा के पास नेतृत्व बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार का ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ दिल्ली में और प्रदेश भाजपा प्रमुख सी. आर. पाटिल के हाथों में रहता है। साथ ही जोड़ा कि दोनों ‘‘रिमोट कंट्रोल ऑपरेटर’’ नाकाम रहे हैं।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने कहा कि रूपाणी की सरकार ‘रिमोट कंट्रोल’ से चल रही थी, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कोविड-19 महामारी के लिए ‘‘केवल (प्रधानमंत्री) नरेंद्र भाई (मोदी) और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।’’

कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पद से रूपाणी के इस्तीफे से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार चलाने में नाकाम रही है। असली बदलाव अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव के बाद आएगा, जब जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।’’

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इतालिया ने कहा कि रूपाणी के इस्तीफे से भाजपा को कोई मदद नहीं मिलने वाली। उन्होंने कहा, ‘‘क्या भाजपा यह जताने की कोशिश कर रही है कि सरकार की विफलता के कारण लोग जो दर्द झेल रहे हैं, मुख्यमंत्री बदलने के बाद उसे वह भूल जाएंगे? इस्तीफा पिछले 27 वर्षों के भाजपा के कुशासन की नाकामी का प्रतिबिंब है...विजय भाई को बलि का बकरा बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र