लाइव न्यूज़ :

इंडिया गेट उद्यान में ‘विजय पर्व’ समारोह को नागरिकों से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारत के साथ 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण के बाद तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाज़ी द्वारा भारतीय सेना को सौंपी गई एक पिस्तौल और उनकी मर्सिडीज बेंज कार युद्ध के उन अवशेषों में से एक थी जिन्हें यहां शानदार जीत के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित दो दिवसीय भव्य ‘विजय पर्व’ की प्रदर्शनी में लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ‘विजय पर्व’ के तहत इंडिया गेट उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 75,000 लोग शामिल हुए।

सशस्त्र बलों ने युद्ध में इस्तेमाल विभिन्न तरह की बंदूकों, उपकरणों और अन्य सैन्य साजोसामान के अलावा कलारीपयट्टू (भारतीय मार्शल आर्ट) और खुखरी ड्रिल का भी प्रदर्शन किया।

युद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी में पाकिस्तानी सेना के झंडे, बंदूकें, टैंक और उपकरण शामिल थे जिन्हें 16 दिसंबर, 1971 को 93,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण के बाद जब्त कर लिया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल नियाज़ी ने भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीन, लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा की उपस्थिति में ढाका में आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, “मुख्य आकर्षण जनरल नियाज़ी की मर्सिडीज बेंज कार, उनकी पिस्तौल और वास्तविक मानचित्र थे, जिस पर भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में अभियान की योजना बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो