लाइव न्यूज़ :

बिहार में दो महाठगों की सरकार, विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2023 20:17 IST

बिहार में सत्ताधारी दल के द्वारा बार-बार भष्टाचार और लूट घोटाले की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संज्ञान में नहीं ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस भेजा जा रहा है और कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।सत्ता में बैठे 7 दलों में 2 दल लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हैं। विजय सिन्हा ने कहा की आपस में दो ठग एक दूसरे को ठगने की काम कर रहे है।

पटनाः बिहार में राजद विधायक सुधाकर सिंह के खिलाफ राजद के द्वारा कार्रवाई किये जाने की तैयारी के बीच भाजपा का कहना है कि सत्ता हथियाने के चक्कर में तेजस्वी यादव ये सब करवा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर बरसते हुए कहा कि बिहार में दो महाठगों की सरकार चल रही है।

बिहार में सत्ताधारी दल के द्वारा बार-बार भष्टाचार और लूट घोटाले की बात कही जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस मुद्दे को उठा रहा है, उसे ही नोटिस भेजा जा रहा है और कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में बैठे 7 दलों में 2 दल लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हैं। एक दूसरे को ठगने और दबाव में लाने का काम कर रहे है। बिहार में भ्रष्टाचार को चरम तक पहुंचाने में इन दोनों दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विजय सिन्हा ने कहा की आपस में दो ठग एक दूसरे को ठगने की काम कर रहे है।

दोनों की नौटंकी से बिहार की जनता परेशान हो चुकी है। सत्ता के चक्कर में बिहार कानून व्यवस्था और विकास को खत्म करने में लग गए हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामायण और रामचरित्र मानस पर बयान देकर करोड़ों लोगों के आस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि असली चेहरा तो शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हैं।

चंद्रशेखर पर कार्रवाई करने से राजद क्यों बच रही है? महागठबंधन के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन राजद सत्ता हथियाने और मुख्यमंत्री नीतीश पर दबाव डालने का काम रही है। बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को दबाने और भ्रष्टाचार में लिप्त पदाधिकारियों को बचाने का खेल खेला जा रहा है। एसएसपी आदित्य कुमार के प्रकरण में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल भी उतने ही दोषी हैं, जितने आदित्य कुमार हैं।

आदित्य कुमार पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया, जबकि एसके सिंघल को क्लीन चिट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि जो रिटायर्ड कर्मी होते है उनकों बार-बार समयावधि विस्तार कर पुरस्कृत करने का काम नीतीश कुमार करते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि किये पाप और भ्रष्टाचार को छुपाया जा सके। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया