लाइव न्यूज़ :

विजय गोयल गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का उपाध्यक्ष उपयुक्त नियुक्त किया है।

संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की जो इस सोसायटी (समिति) का नोडल मंत्रालय है। प्रधानमंत्री इस समिति के अध्यक्ष हैं।

यह सोसायटी राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट तथा पांच तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति में संग्रहालय एवं पुस्तकालय की देखभाल करती है।

उसका लक्ष्य महात्मा गांधी के विचारों के संवर्धन एवं उनके द्वारा पहचाने गये राष्ट्रहित के विषयों खासकर राष्ट्रीय एकीकरण तथा वंचित वर्गों के कल्याण एवं बेहतरी के लिए गतिविधियों की योजना बनाना और उन्हें अमल में लाना है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, महापौर, निगम आयुक्त, केंद्रीय संस्कृति सचिव सोसायटी के पदेन सदस्य होते हैं।

अधिसूचना के अनुसार गोयल के अलावा नौ अन्य सदस्य नियुक्त किये गये हैं जो विविध क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां हैं। गोयल सोसायटी की कार्यकारी समिति की भी अध्यक्षता करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग