लाइव न्यूज़ :

विजय दिवस: खराब मौसम के कारण कोविंद का द्रास का दौरा रद्द

By भाषा | Updated: July 26, 2021 10:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खराब मौसम के कारण विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को द्रास का दौरा नहीं कर सके। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

यह तीन साल में दूसरी बार है, जब राष्ट्रपति खराब मौसम के कारण करगिल विजय दिवस समारोह के लिए द्रास नहीं जा सके। इससे पहले, कोविंद 2019 में खराब मौसम के कारण द्रास नहीं जा सके थे और उन्होंने इसके बजाय यहां बादामीबाग में सेना के 15 कोर मुख्यालय में एक युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद, 2020 में महामारी के कारण समारोह आयोजित नहीं किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कोविंद का विमान खराब मौसम के कारण द्रास के लिए उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया कि (द्रास जाने की) पहली योजना रद्द हो जाने के बाद दूसरी योजना पर काम किया गया और राष्ट्रपति शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर कश्मीर स्थित बारामूला युद्ध स्मारक गए। कोविंद बारामूला दौरे के बाद गुलमर्ग के ‘हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल’ का भी संभवत: दौरा करेंगे और वहां बलों से बात करेंगे।

इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी राष्ट्रपति के साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि कोविंद गुलमर्ग से बादामी बाग छावनी जाएंगे, जहां से वह राजभवन जाएंगे। राष्ट्रपति राजभवन में मध्याह्न भोजन के बाद जम्मू-कश्मीर में शीर्ष स्तरीय सुरक्षा समूह एकीकृत मुख्यालय के सदस्यों के साथ संभवत: बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि कोविंद मंगलवार को यहां एसकेआईसीसी (शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) सभागार में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। वह बुधवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे।

गौरतलब है कि 1999 में भारतीय सशस्त्र बलों ने करगिल पर कब्जा करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया था। इसे ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos