लाइव न्यूज़ :

विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ सितंबर में होगी प्रदर्शित

By भाषा | Updated: February 11, 2021 10:50 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत ‘लाइगर’ देशभर में नौ सितंबर को प्रदर्शित होगी। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं।

फिल्मकार करण जौहर ने इसकी घोषणा की। अपूर्वा मेहता के साथ जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के जरिए फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं।

जौहर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया। इसमें अभिनेता देवरकोंडा बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं।

जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नौ सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।’’

देवरकोंडा और जगन्नाथ पहली बार किसी फिल्म परियोजना के साथ आए हैं। जगन्नाथ इससे पहले महेश बाबू अभिनीत ‘पोकिरी’ और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप’ का निर्देशन कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां