लाइव न्यूज़ :

विज ने गृह विभाग से अगले डीजीपी की नियुक्ति के लिए पात्र अधिकारियों की सूची भेजने को कहा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को राज्य के गृह विभाग से मनोज यादव के स्थान पर अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को पात्र अधिकारियों का एक पैनल भेजने को कहा। यादव ने ‘‘करियर और पारिवारिक जरूरतों’’ का हवाला देते हुए समय से पहले वापस खुफिया विभाग भेजने का अनुरोध किया है।

विज ने कहा कि यादव का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने अंबाला में संवाददाताओं से कहा, "गृह विभाग को पात्र अधिकारियों का एक पैनल केंद्र को भेजने के लिए कहा गया है। इस बीच, यादव को नयी नियुक्ति होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया है।"

निर्धारित प्रक्रिया के तहत अब पात्र अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे जाएंगे। 1988 बैच के हरियाणा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी यादव ने मंगलवार को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा को वापस खुफिया विभाग भेजने के लिए पत्र लिखा था।

उनके कार्यकाल को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विज के बीच मतभेदों के बीच केंद्र ने इस साल की शुरुआत में उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया था। खट्टर, यादव को राज्य के पुलिस प्रमुख के रूप में बनाए रखने के पक्ष में थे, जबकि विज दो साल का उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें हटाए जाने के पक्ष में थे।

यादव को दो साल के कार्यकाल के लिए 21 फरवरी 2019 को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। वह दो साल के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के खुफिया ब्यूरो से प्रतिनियुक्ति पर हरियाणा सरकार से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब