लाइव न्यूज़ :

सतर्कता अधिकारियों ने फ्लाईओवर घोटाले में केरल के पूर्व मंत्री से अस्पताल में पूछताछ की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 22:39 IST

Open in App

केच्चि, 30 नवंबर केरल के पूर्व मंत्री वी के इब्राहिम कुंजू से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) ने फ्लाईओवर घोटाले के संबंध में सोमवार को एक अस्पताल में पूछताछ की। उन्हे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

आईयूएमएल के विधायक का कोच्चि के निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा है और वह वहां भर्ती हैं। उनसे चार घंटे तक पूछताछ की गई।

कुंजू से अस्पताल में पूछताछ के बाद बाहर निकले वीएसीबी के अधिकारियों ने कहा कि मुवात्तुपुझा अदालत में रिपोर्ट दायर की जाएगी।

सतर्कता अदालत ने पिछले हफ्ते कुंजू की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अदालत ने वीएसीबी की भी याचिका खारिज की थी जिसमें कुंजू की हिरासत देने का आग्रह किया गया था लेकिन अदालत ने एजेंसी को बीमार पूर्व मंत्री से सोमवार को निजी अस्पताल में कुछ घंटे पूछताछ करने की इजाजत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो