लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद मथुरा में सतर्कता बढ़ी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 11:32 IST

Open in App

मथुरा, 12 जुलाई लखनऊ में रविवार को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) द्वारा दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने और राज्य की राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, आगरा व मथुरा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का खुलासा किए जाने के बाद मथुरा पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘इस संबंध में सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा की जा रही है तथा प्रयास किया जा रहा है कि कहीं भी, किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हो। रविवार को भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं तेलशोधक कारखानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और सतर्कता बढ़ा दी गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) की एक टीम ने भी अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एनएसजी के दिशा-निर्देश को लेकर जिला प्रशासन एवं सुरक्षा समिति विचार करने के बाद उन्हें लागू करने का प्रयास करेगी।’’

एसपी (सुरक्षा) आनन्द कुमार ने बताया, ‘‘प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद जनपद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा-दिल्ली राजमार्ग, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, आदि क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीम को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल